बेंगलूरु @ पत्रिका. मारवाड़ कांठा समाज की ओर से युवकों एवं बालिकाओं के लिए बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट एमकेपीएल का आयोजन सेंट्रल ग्राउंड, गांधीनगर में किया गया। प्रतियोगिता में युवकों की 12 टीमें एवं बालिकाओं की 4 टीमें सम्मिलित हुई। युवक वर्ग में खांटेड किंग्स टीम विजयी रही।
विजेता टीम के मालिक मनोजकुमार रेखा खांटेड परिवार ने प्रायोजक की भूमिका भी निभाई। टीम के उत्साहवर्धन हेतु चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक समारोह आयोजित
किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं पंजाब किंग्स के कोच अविनाश वैद्य की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मारवाड़ कांठा समाज के अध्यक्ष गौतमचंद मुथा, संयोजक भूपेंद्र रायसोनी, उपाध्यक्ष मुकेश नाहर, राजू धोका, विनोद मुथा, दिलीप भंसाली, भारत भोरा, दीपक सेठिया, विक्रम सेठिया, प्रमोद नाहर, उमेश नाहर, प्रणव दरिवाल, दीक्षित सोलंकी और महिला विंग से विजेता रायसोनी, ट्विंकल मुथा, जयश्री बरडिया, अरुणा श्रीश्रीमाल आदि उपस्थित रहे।